के.स. रा.भा. सेवा समूह ' क 'अधिकारी एसोसिएशन,नई दिल्ली
CSOLS GROUP 'A' OFFICERS ASSOCIATION, NEW DELHI
केंद्रीय
गृह
राज्य
मंत्री
श्री
आर.
पी.
एन.
सिंह
जी
के
साथ
बैठक
केंद्रीय
सचिवालय राजभाषा सेवा समूह 'क' अधिकारी
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कल दिनांक 01.05.2013 को सांयकाल
राजभाषा विभाग के प्रभारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री आर.पी.एन. सिंह जी के साथ बैठक करके
उनसे केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा के नए बन रहे भर्ती नियमों में निदेशक के कुछ पदों
को फिर से प्रतिनियुक्ति से भरने के लिए किए जा रहे प्रावधान को पूर्णत: समाप्त करते हुए सभी पदों को 100% पदोन्नति से भरने का
प्रावधान करवाने तथा वर्ष 2011 में हुए संवर्ग-पुनर्गठन के फलस्वरूप सभी स्तरों की परिणामी रिक्तियों को एक-बारगी उपाय के रूप में केवल पदोन्नति से भरवाने का अनुरोध किया ।
निदेशक
पद
को प्रतिनियुक्ति
से
भरे
जाने
के
बारे
में
माननीय मंत्री जी को बताया गया कि संवर्ग-पुनर्गठन
के
कारण
निदेशक
और
संयुक्त
निदेशक
के
पदों
के
बीच
का
पहले
का
1:1 का अनुपात
अब
बदलकर
1:2 हो गया
है
; वर्ष 2006 से
कईं बार
विज्ञापित
किए
जाने
पर
भी प्रतिनियुक्ति
कोटे
की
रिक्तियों
को
भरने
के
लिए
अभी
तक
एक
भी
पात्र
अधिकारी
नहीं
मिल
सका
है
और
संवर्ग
समीक्षा
समिति
भी
इन
दोनों
आधार
पर
इस
पद
को
100% पदोन्नति से
भरने
की
संस्तुति
कर चुकी है जिसके
कार्यान्वयन
के
लिए
सक्षम प्राधिकारी का
अनुमोदन
भी
लिया
जा
चुका
है
।
सहायक
निदेशक
से
निदेशक
स्तर
तक
के सभी
पदों
की
परिणामी
रिक्तियों
को
एक-बारगी
उपाय
के
रूप
में
केवल
पदोन्नति
से
भरे
जाने
के
विषय
में
माननीय
मंत्री
जी
को अवगत कराया गया कि विगत में राजभाषा विभाग अपने
दिनांक
12.09.2011 के
कार्यालय
ज्ञापन
के द्वारा इस आशय का निर्णय भी संसूचित कर चुका
है
और
अन्य
सेवाओं
में
भी संवर्ग
पुनर्गठन
से
उत्पन्न
रिक्तियों
को,
विद्यमान
भर्ती
नियमों
का
अधिक्रमण
करके,
एक-बारगी
उपाय
के
रूप
में
केवल
पदोन्नति
से
भरा
जाता
रहा
है
। मंत्री
जी
को
यह
भी
बताया
गया
कि
इसके
विपरीत
संयुक्त
निदेशक
के
पदों
को
प्रतिनियुक्ति
से
भरने
के
लिए
हाल
में
विज्ञापन
दिए
गए
और
सहायक
निदेशक
के
पदों
को
सीधी
भर्ती
से
भरने
के
लिए
लगातार
संघ लोक सेवा आयोग से संपर्क किया जा रहा है जो चिंताजनक
और
संवर्ग
पुनर्गठन
की
मूल
भावना
के
विरूद्ध
है
।
एसोसिएशन
द्वारा
इस
प्रयोजनार्थ
मंत्री
महोदय
को
एक
ज्ञापन
भी
दिया
गया
।
मंत्री
महोदय
एसोसिएशन
के
तर्कों
से
सहमत
थे
परंतु
उन्होंने
एक
बार
राजभाषा
विभाग
के
अधिकारियों
के
विचार जानने
और
फिर
आगे
कार्रवाई
करने
का
आश्वासन
दिया
।
मंत्री महोदय के साथ बिताए गए पलों की कुछ झलकियां नीचे प्रस्तुत की जा रही हैं :-
के.स.रा.भा.
सेवा
समूह
'क' अधिकारी
एसोसिएशन
के
अध्यक्ष
श्री
डी.
एस.
रावत
जी
माननीय
केंद्रीय
गृह
राज्य
मंत्री
श्री
रतनजीत
प्रताप
नारायण
सिंह
को
गुलदस्ता
भेंट
करके
उनका
स्वागत करते
हुए
एसोसिएशन
के
उपाध्यक्ष
श्री
शिवकुमार
गौड
बैठक
के लिए समय
देने
के
लिए
माननीय
मंत्री
जी
के
प्रति
आभार
व्यक्त
करते
हुए
एसोसिएशन
के
महासचिव श्री बृजभान
निदेशक
पद
को
शत-प्रतिशत
पदोन्नति
से
भरने
और
सहायक
निदेशक
से
निदेशक
तक
के
सभी पदों
को
एक-बारगी
उपाय
के
रूप
में
केवल
पदोन्नति
से
भरे
जाने
के
पक्ष
में
एसोसिएशन
की
ओर
से
तर्क
प्रस्तुत
करते
हुए
एसोसिएशन
के
पदाधिकारी
संवर्ग-समस्याओं
के
हल हेतु मंत्री जी से
विस्तृत चर्चा करते हुए
बैठक के उपरांत एसोसिएशन के पदाधिकारी मंत्री महोदय के साथ
(बायें से दायें - शिव कुमार गौड़,उपाध्यक्ष; बृजभान, महासचिव; माननीय मंत्री जी; डी. एस. रावत, अध्यक्ष; इफ्तेखार अहमद, कोषाध्यक्ष, और सुबोध कुमार, उपाध्यक्ष)
(बायें से दायें - शिव कुमार गौड़,उपाध्यक्ष; बृजभान, महासचिव; माननीय मंत्री जी; डी. एस. रावत, अध्यक्ष; इफ्तेखार अहमद, कोषाध्यक्ष, और सुबोध कुमार, उपाध्यक्ष)